Wednesday, March 18, 2026
Home Slider गत चैंपियन पुर्तगाल को हरा बेल्जियम Euro Cup के क्वार्टरफाइनल में

गत चैंपियन पुर्तगाल को हरा बेल्जियम Euro Cup के क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सेविले। गत चैंपियन पुर्तगाल का यूरो कप फुटबॉल 2020 में सफर थम गया। खेल के 42वें मिनट में थोरगन हजार्ड द्वारा किये गए गोल की मदद से बेल्जियम ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा कर यूरो कप 2020 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच में पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने गोलपोस्ट पर शॉट तो खूब लगाये पर उनके निशाने सही जगह पर नहीं लगे। पूरे मैच में पुर्तगाल ने 20 गोलपोस्ट में दागे जिसमें मात्र 3 निशाने पर थे। इसके विपरीत बेल्जियम ने मात्र 6 शॉट गोलपोस्ट में दागे।
पूरे मैच में गेंद भी पुर्तगाल के पास ज्यादा समय 57 प्रतिशत तक रहा जबकि बेल्जियम के पास 43 प्रतिशत ही रहा। पूरे मैच में पुर्तगाल के तीन खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया। बेल्जियम के दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया। पुर्तगाल के तीन खिलाड़ियों को कार्नर मिले पर वह उसे गोल दागने में असफल रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights