भागलपुर, 8 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर की मेजबानी में मंगलवार को यहां संपन्न बिहार राज्य अंतर जिला विद्यालय अंडर-14 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब बेगूसराय ने जीता। फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने सीधे सेटों में गोपालगंज को 25-19,25-23,25- 21 से हराया।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ वरीय कोषागर पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा नियुक्त इस प्रतियोगिता के संयोजक सह जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर संजीव कुमार सिंह, बिहार राज्य वॉलीबॉल संघ के कोचिंग सचिव नीलकमल राय सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, सचिव जिला वॉलीबॉल संघ अजय कुमार राय, एथलेटिक संघ के सचिव नसर आलम, भारोतोलन संघ के सचिव नीरज कुमार राय, रग्बी संघ के सचिव कुणाल कर्ण, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शंभू कुमार सहित बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, कुमार हीरा कुमार, शुभम, कुणाल प्रताप, करुणेश कुमार,संदीप कुमार,प्रदीप कुमार,मुरारी सिंह ,अमन कुमार,सहित शारीरिक शिक्षक संजीव राय,चंद्रभूषण राय,किरण कुमारी, सतीश चंद्र,मृणाल किशोर,कुमार हीरा, अमीर खान,राकेश कुमार,रविकांत रंजन सहित अनेक खेल प्रेमी एवम शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।
सर्वप्रथम जिला खेल पदाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,शॉल एवम स्मृतिचिन्ह से किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय कोषागर पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा नियुक्त चयनकर्ताओं के द्वारा किया गया है जो बनारस में दिसंबर माह में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप पटना में लगाया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता एवं उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी निर्णयक को शॉल समर्पित कर सम्मानित किया गया।
इस आशय की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी ,भागलपुर जयनारायण कुमार ने दी।