बेगूसराय। मुरारी (100 रन), भारत कुमार (75 रन) , सरवन अर्क (नाबाद 64 रन) और सत्येंद्र सिंह की शानदार बैटिंग और रोहन कुमार सिंह (5 विकेट) की बेहतरीन बॉलिंग के दम पर बेगूसराय ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सहरसा को हरा कर अपना सुहाना सफर जारी रखा। बेगूसराय ने सहरसा को 239 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।
टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले बैटिंग करते हुह 50 ओवर में चार विकेट पर 346 रन बनाये। जवाब में सहरसा की टीम 19.3 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का अवार्ड रोहन कुमार सिंह को दिया गया। मुरारी बेस्ट बैटर हुआ। रोहन कुमार सिंह ने पिछले मैच में दोहरा शतक जमाया था।
मैच का लेखा जोखा
बेगूसराय की बैटिंग : 50 ओवर में चार विकेट पर 346 रन
मुरारी ने 111 गेंद में 13 चौका व 1 छक्का की मदद से 100 रन बनाये
विक्रांत सिंह ने 27 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 24 रन की पारी खेली
रोहन कुमार सिंह इस बार खाता नहीं खोल सके
भारत कुमार ने 87 गेंद में 12 चौका की मदद से 75 रन बनाये
सरवन अर्क ने 51 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 64 रन बनाये
सत्येंद्र सिंह ने 25 गेंद में 7 चौका व 3 छक्का की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली
अतिरिक्त के सहारे 28 रन बने
सहरसा की बॉलिंग
न्यूटन कुमार ने 49 रन देकर 1विकेट चटकाये
पुरुस्कर कुमार झा ने 70 रन देकर 2 विकेट लिये
सहरसा की बैटिंग : 19.3 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट
सत्यम कुमार ने 10 रन की पारी खेली
मोहित आनंद ने 12 गेंद में 10 रन बनाये
अनिकेत सिंह ने 36 गेंद में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 33 रन बनाये
तुषार सिन्हा ने 19 गेंद में 7 चौका की मदद से 29 रन बनाये
मो जफर इमाम ने 10 गेंद में 2 चौका की मदद से 10 रन बनाये

बेगूसराय की बॉलिंग
बैटिंग की कमी रोहन ने बॉलिंग में पूरी की, 60 रन देकर पांच विकेट चटकाये
विनीत सिंह ने 34 रन देकर 2 विकेट झटके
आदित्य सोनी ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाये
मो इम्तियाज आलम ने बिना कोई रन दिये 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर : रोहन कुमार सिंह
बेस्ट बैट्समैन : मुरारी






- बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : सारण और पटना बना चैंपियन

- 9वीं तारा देवी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में खगड़िया बना चैंपियन

- पूर्णिया में अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

- रांची में 24 नवंबर को होगा अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

- झारखंड राज्य सब जूनियर व जूनियर योग प्रतियोगिता संपन्न

- अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14 बालक फुटबॉल : भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया और कोसी जीते

- झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप : 21 स्वर्ण पदक के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन

- राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 18 नवंबर से
