बेगूसराय। आगामी दो जनवरी से बेगसूराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बेगूसराय प्रीमियर लीग का शानदार आगाज किया जायेगा। रविवार को बेगूसराय प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण स्थानीय गांधी स्टेडियम में किया गया। इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

ट्रॉफी का अनावरण बीपीएल के अध्यक्ष रंजीत पासवान, सचिव प्रदीप कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार पप्पू सहित सभी 12 क्लब के टीमों के कप्तान ने किया। इस वर्ष भी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ भोला प्रसाद सिंह एवं बेगूसराय के खेल हस्तियों में सुमार मनी कुमार सिंह की स्मृति में बेगूसराय प्रीमियर लीग का आयोजन होगा।


प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय सांसद सह सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। बेगूसराय प्रीमियर लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने कहा कि टूर्नामेंट के सारे मैच नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। उपाध्यक्ष राजीव कुमार प्रदीप ने कहा कि यह टूर्नामेंट आईपीएल के तर्ज पर खेला जाएगा। सभी खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में खेलेंगे और व्हाइट गेंद से मैच होंगे।
ये टीमें लेंगी हिस्सा
बेगूसराय चैलेंजर्स
रिफाइनरी रॉयल्स
बलिया वारियर्स
बेगूसराय कैपिटल्स
बरौनी सुपर किंग्स
तेघड़ा चार्जर्स
नागदह नाइट राइडर्स किंग
किंग्स एलेवन नौला
बी पी लायंस
रॉयल चैलेंजर्स लोहिया नगर
बीहट ब्लास्टर्स
कचहरी टाइगर