Saturday, November 15, 2025
Home बिहारअन्य BIHAR SGFI U-17 BOYS VOLLEYBLL में बेगूसराय का दबदबा

BIHAR SGFI U-17 BOYS VOLLEYBLL में बेगूसराय का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं खेल विभाग बिहार सरकार के बैनर तले जिला प्रशासन, बेगूसराय की मेजबानी में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेगूसराय, मुंगेर,पटना, भागलपुर, भोजपुर, एकलव्य, वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, जमुई, बांका, मधुबनी, औरंगाबाद, शेखपुरा, सारण, बक्सर, जहानाबाद ने जीत हासिल की। बेगूसराय की टीम लीग में तीनों मैच जीत कर शीर्ष पर है।

यह रहा मैच का परिणाम

बेगूसराय ने कैमूर को 25-17, 28- 19 से, सारण ने रोहतास को 25-9, 25- 19 से, मुंगेर ने बक्सर को 26- 24, 25-22 से, पटना ने समस्तीपुर को 25-20,25- 18 से, भागलपुर ने मुजफ्फरपुर को 30- 28, 25 -18 से, भोजपुर ने पूर्णिया को 16-25, 25-19 एवं 15 -11 से, एकलव्य ने खगड़िया को 25-11, 25-13 से, वेस्ट चंपारण ने दरभंगा को 25-22, 20- 25,15-13 से, गोपालगंज ने सिवान को 25-17, 25-20 से, जमुई ने नालंदा को 25-12, 25-23 से, बांका ने नवादा को 25-0,25-0 से, मधुबनी ने अररिया को 25-0, 25-0 से, औरंगाबाद ने कटिहार को 18-25, 27-25,13-15से, शेखपुरा ने गया को 25-19, 25- 21 से, बेगूसराय ने गोपालगंज को 25-8, 25-9 से,सारण ने ईस्ट चंपारण को 25-10, 25-11 से, बक्सर ने नवादा को 25-0,25-0 से, पटना ने अररिया को 25-0,25-0 से,भागलपुर ने औरंगाबाद को 25-13, 25-14 से,भोजपुर ने गया को 25-16, 25-14 से, एकलव्य ने सहरसा को 25 -10, 25-9 से जहानाबाद में दरभंगा को 25- 11, 25-14 से, बेगूसराय ने सिवान को 25-13,25 -18 से, सारण ने नवादा को 25-13, 25- 15 से हराया।

बेगूसराय वॉलीबॉल का गढ़

आज के प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय की धरती में असीम उर्जा है। बेगूसराय को बिहार में खेल की नर्सरी कहा जाता है, दिनकर की इस धरती पर इस तरह के राज्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होना अपने आप में महत्वपूर्ण है इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से वॉलीबॉल बालक अंडर-17 की टीम भाग ले रही है। जो वॉलीबॉल के गढ़ होने का सबसे बड़ा उदाहरण है। करोना काल के बाद खेल विभाग का इस तरह का आयोजन करवाना शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता के लिए मील का पत्थर साबित होगा,आने वाले समय में बिहार के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपने जिले,राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

ये लगे हैं सफल आयोजन

प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी कृष्ण कुमार एवं तकनीकी के रूप में अमन कुमार, शुभम कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, रामाज्ञा सिंह एवं जिले के शारीरिक शिक्षक नितेश कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक ब्रजेश कुमार, गौरव भारद्वाज, दीपक कुमार,कन्हैया भारद्वाज,अशोक कुमार, बबीता कुमारी, रामचंद्र राय, दीपक कुमार दीप, रामबाबू सिंह, संदीप कुमार, मणिकांत, पल्लवी कुमारी,चिरंजीव ठाकुर,अरुण पंकज, बैद्यनाथ ठाकुर, मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights