Thursday, February 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग : श्रीकृष्ण सिंह, गढ़पुरा और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब विजयी

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग : श्रीकृष्ण सिंह, गढ़पुरा और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 12 मार्च। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में मंगलवार यानी 12 मार्च को खेले गए मैचों में श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब, गढ़पुरा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।

दिनकर क्रिकेट क्लब बनाम श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 236 रन बनाए और दिनकर क्रिकेट क्लब को 237 रन का लक्ष्य दिया। श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित राज ने शानदार 112 रन की शतकीय पारी खेली और वहीं कप्तान अभिषेक ने 54 रन बनाए।

 

दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से अलोक ने 3, मल्लिक ने 3 और ऋषिकेश भारती ने 2 विकेट प्राप्त किया।

 

दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 34.1 ओवर में 158 रन पर सिमट गई और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने यह मैच 78 रन से जीत लिया। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष ने 48 और देवराज ने 43 रन बनाए। श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से आफताब हुसैन ने 3, अंकित अंचित ने 3 विकेट और कमल ने 2 विकेट प्राप्त किया।

 

इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच अंकित राज को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया। इस मैच के अंपायर विश्वजीत और मुरारी थे।

 

प्ले क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और प्ले क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में प्ले क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से अविनाश ने 82 और सुमित ने 54 रन बनाए।

 

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से देवराज ने 2 और रोहन ने 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

 

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से निखिल ने नाबाद 71 और धर्मवीर ने नाबाद 59 रन बनाए। प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से अश्वनी ने 2 और मानस ने 3 विकेट प्राप्त किये।

 

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब बनाम बलिया क्रिकेट क्लब

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खो कर 276 रन बनाए और बलिया क्रिकेट क्लब को 277 रनों का लक्ष्य दिया। गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिराज ने शानदार 96 रन की पारी खेली और जयंत गौतम ने 88 रन बनाए। बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से आशिक़ खान ने 2 विकेट और अभी आर्य ने 2 विकेट प्राप्त किये।

 

बलिया क्रिकेट क्लब 22 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से प्रियांशु राज ने 29 रन बनाए।
गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिराज ने 2, हर्ष वर्मा ने 2 और करन ने 2 विकेट प्राप्त किये। गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ने यह मैच 206 रन से जीत लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights