बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर अखिलेश्वर कुमार, डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बलिया को 10 विकेट से पराजित किया।
बलिया की टीम 20 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। बलिया की ओर से अमन कुमार ने 19 रन, गुलशन ने 10 रन और विशाल ने 8 रन बनाए।
मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज ने 5, धीरज ने 2 विकेट प्राप्त किया।
इसके जवाब में मटिहानी क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। आदर्श ने नाबाद 32 रन और कप्तान अभिनव ने नाबाद 27 रन बनाए।
मैच के अंपायर दीपक कुमार और विवेक कुमार थे। इस अवसर पर रणवीर कुमार मौजूद थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।