Thursday, March 12, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बेगूसराय बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

बेगूसराय बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

क्वार्टरफाइनल में भागलपुर को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 मार्च। बेगूसराय ने पिछले सत्र का हिसाब चुकता करते हुए भागलपुर को छह विकेट से हरा कर बीसीए मेंस वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के दानिश आलम (12 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टरलाइनल में बेगूसराय ने टॉस जीता और भागलपुर को बैटिंग का न्योता दिया। भागलपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 39.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाये। जवाब में बेगूसराय की टीम 27 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

भागलपुर की बैटिंग

भागलपुर की ओर से सूर्यवंश ने 31 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। इसके अलावा सचिन कुमार ने 27 रन और आर्यन कुमार सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।

बेगूसराय के गेंदबाजों में अभिषेक चंद्र झा, दानिश आलम, हर्ष कुमार और सुमित कुमार ने दो-दो विकेट लेकर भागलपुर की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

बेगूसराय की बल्लेबाजी

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से गुलशन कुमार ने नाबाद 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मुरारी कुमार ने 33 रन और पृथ्वी राज ने तेजतर्रार 29 रन बनाए। अंत में अतुल प्रकाश ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

भागलपुर की ओर से अंकुश कुमार, सूर्यवंश, भानु कुमार और चंदन राय को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

संक्षिप्त स्कोर

भागलपुर : 166 ऑल आउट (39.5 ओवर)
सूर्यवंश 31, सचिन कुमार 27, रक्षेन्द्र रुद्र 21, आर्यन कुमार सिंह 20, अभिषेक चंद्र झा 2/25, दानिश आलम 2/17, हर्ष कुमार 2/40, सुमित कुमार 2/39.

बेगूसराय : 170/4 (27 ओवर), गुलशन नाबाद 40, मुरारी कुमार 33, पृथ्वी राज 29, अतुल प्रकाश नाबाद 23, अमित कुमार 20, अंकुश कुमार 1/21, सूर्यवंश 1/35, भानु कुमार 1/45, चंदन राय 1/21.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights