पटना। रांची में एक स्कूल है जहां आप खेलकूद और पढ़कर बड़ा नवाब बन सकते हैं। इस स्कूल का नाम है जे के इंटरनेशनल स्कूल। यह रांची के अगड़ू में स्थित है। यहां पढ़ाई के साथ खेलकूद का बेहतर माहौल है। यों कहें इस स्कूल में खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है।
इस स्कूल में अध्ययन करने वाले कई बच्चे वर्तमान समय में क्रिकेट समेत अन्य स्पर्धाओं में झारखंड समेत कई राज्यों की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए जलवा बिखेर रहे हैं।
इस स्कूल में न केवल क्रिकेट बल्कि तीरंदाजी, तलवारबाजी, बॉक्सिंग, स्वीमिंग और वुशू का बेहतर ट्रेनिंग सेंटर है।









स्कूल में अति आधुनिक सुविधाओं से लैस चलने वाली क्रिकेट एकेडमी में पांच टर्फ, दो एस्टो टर्फ, चार सीमेंटेड विकेट है। स्कूल का अपना प्ले ग्राउंड है। इस ग्राउंड में नाइट मैच की व्यवस्था है। बच्चों को ट्रेनिंग के साथ मैच की पूरी सुविधा दी जाती है। एकेडमी के प्रशिक्षक पुरानी दिग्गज हस्तियां है। समय-समय पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकेडमी में विजिट करते हैं और प्रशिक्षुओं की हौसला अफजाई करते हैं।
इसके अलावा स्कूल के कैंपस में तीरंदाजी, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और वुशू का बेहतरीन ट्रेनिंग सेंटर है। इन ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक भी पूर्व राष्ट्रीय व अंतररराष्ट्रीय सीनियर प्लेयर हैं।
इस स्कूल के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि अब माहौल बदल चुका है। खेल के प्रति लोगों का नजरिया बदला रहा है। खेलकूद कर भी बड़ा नवाब बना जा सकता है। खेलकूद से न केवल पैसा कमाया जा सकता है बल्कि शोहरत भी हासिल की जा सकती है और ऐसा हो रहा है।
वे कहते हैं कि पढ़ाई से ज्यादा मेहनत है खेलकूद में। गांव हो या देश सबों की टीम में जगह बनाना काफी कठिन है। पढ़ाई से खेलकूद में प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा है। इन टीमों में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जितेंद्र सिंह का कहना है कि हमारा मोटो है देश का खिलाड़ी बनाना। हमारी टीम पूरी मेहनत कर रही है और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमारे स्कूल में खेलकूद की ट्रेनिंग लेने वाले छात्र व खिलाड़ी टीम इंडिया का कैप पहन कर नाम रोशन करेंगे।



