Sunday, March 1, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : समस्तीपुर के आलोक का विस्फोटक शतक

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : समस्तीपुर के आलोक का विस्फोटक शतक

समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 1 मार्च। स्थानीय आईओसी टाउनशिप मैदान में चल रहे बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के अंतर्गत रविवार यानी 1 मार्च को खेले गए मैच में समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया।

सेंट्रल जोन में बेगूसराय 3 मैचों में कुल 12 अंक हासिल किये हैं जबकि समस्तीपुर के 4 मैच में 12 अंक हैं। खगड़िया की टीम 3 मैच में 8 अंक लेकर तीसरे नंबर है। अभी बेगूसराय और खगड़िया के बीच होना बाकी है। बेगूसराय का नेट रन रेट काफी अच्छा है।

मैच का सार

सहरसा ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 263 रन बनाये। जवाब में समस्तीपुर ने 30.5 ओवर में दो विकेट पर 268 बना कर मैच अपने नाम कर लिया। 130 रन की शतकीय पारी खेलने वाले आलोक कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने।

अनिकेत कुमार सिंह की संघर्षपूर्ण पारी

सहरसा की ओर से अनिकेत सिंह ने 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा अंकित राज ने 43 रन, आयुष आनंद ने 36 रन और मोहम्मद जफर इमाम ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

गिरधर की घातक गेंदबाजी

समस्तीपुर के कप्तान गिरधर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट झटके। सुमन कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से आगे बढ़ने नहीं दिया।

आलोक का विस्फोटक शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए समस्तीपुर की बल्लेबाजी बेहद आक्रामक रही। आलोक कुमार ने 76 गेंदों पर 130 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 10 छक्के शामिल थे। गिरधर कुमार ने 57 रन और मोहम्मद आलम ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

सहरसा : 263/8 (50 ओवर), अनिकेत सिंह 84, अंकित राज 43, आयुष आनंद 36, मोहम्मद जफर इमाम नाबाद 30, प्रिंस सिंह 32, कृष्ण मोहन सिंह 14, गिरधर कुमार 4/42, सुमन कुमार 1/37, आलोक कुमार 1/63, राहुल रोमाल्ड 1/53

समस्तीपुर : 268/2 (30.5 ओवर), आलोक कुमार नाबाद 130, गिरधर कुमार 57, मोहम्मद आलम नाबाद 51, संतोष कुमार राय 19, कृष्ण मोहन सिंह 1/40, राजू यादव 1/50

इन्हें भी पढ़ें 

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी ने साझा किए अंक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में कटिहार का विजय क्रम जारी
भागलपुर बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंतिम 8 में
दरभंगा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights