पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ को एक ईमेल किया जिसमें कहा है कि हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जेनरल बॉडी और अध्यक्ष में पूरा विश्वास करते हैं।

इसके पहले सचिव संजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाई थी और कहा था कि वे अपनी मनमानी कर रहे हैं। साथ ही आरा में आयोजित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम को अवैद्य घोषित किया था।


सचिव ने ईमेल में इस बात का भी जिक्र किया है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने को तैयार हैं। इधर बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार क्रिकेट की भलाई और खिलाड़ियों के हित के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा और बिहार क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
32