Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने दी मधेपुरा को मात

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने दी मधेपुरा को मात

अमन राज का हरफनमौला खेल, प्लेयर ऑफ द मैच बने

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 11 मार्च। स्थानीय विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के मुकाबले में अररिया ने मधेपुरा को 6 विकेट से मात दी। अररिया के अमन राज (40 रन, 3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने।

मैच का सार

अपने दूसरे मुकाबले में मधेपुरा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर में मधेपुरा ने 9 विकेट पर 186 रन बनाये। जवाब में अररिया की टीम 33.2 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

मधेपुरा की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत संतुलित रही। अयान कुँवर ने 21 रन बनाए जबकि अस्मिथ राज ने 13 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में चौधरी प्रशांत ने 18 और कप्तान ओंकार कुमार ने 22 रन की पारी खेली।

निचले क्रम में सत्यम सिंह सिंह ने 54 गेंदों में नाबाद 19 रन और आरव राज ने 18 रन बनाकर टीम को 186 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले।

अररिया की ओर से यश दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान अमन राज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षय कुमार बिश्वास और आदर्श सिन्हा को एक-एक विकेट मिला।

अररिया की पारी

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की शुरुआत मजबूत रही। उज्ज्वल कुमार ने 78 गेंदों में 47 रन और आदित्य राज ने 67 गेंदों पर 44 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का हरफनमौला प्रदर्शन

मध्यक्रम में कप्तान अमन राज ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 गेंदों में 40 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी तेज पारी ने मैच को पूरी तरह अररिया के पक्ष में कर दिया। अंत में पंकज कुमार (11) और पंकज कुमार साह (10) नाबाद रहते हुए टीम को 33.2 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर

मधेपुरा : 186/9 (50 ओवर), ओंकार कुमार 22, अयान कुंवर 21, सत्यम सिंह नाबाद 19, यश दास 3/13, अमन राज 3/32, अक्षय कुमार बिश्वास 1/40, शिवम कुमार झा 1/43, आदर्श सिन्हा 1/21

अररिया : चार विकेट पर 189 रन (33.2 ओवर),उज्ज्वल कुमार 47, आदित्य राज 44, अमन राज 40, आदर्श सिन्हा 10, पंकज कुमार नाबाद 11, पंकज कुमार साह नाबाद 10, अतिरिक्त 27, ओंकार कुमार 2/41, आरव राज 1/38, सत्यम सिंह 1/38

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights