Sunday, February 15, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY : लखीसराय ने जमुई को चार विकेट से हराया

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY : लखीसराय ने जमुई को चार विकेट से हराया

4 मार्च मंगलवार को लखीसराय और मुंगेर के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 3 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा स्थानीय सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी (2025-26) अंगिका जोन अंतर्गत के मुकाबले में लखीसराय ने जमुई को चार विकेट से हराया।

 

लखीसराय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी  करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने 38 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाये। जमुई की ओर से प्रिंस कुणाल ने 26 रन, रवि कुमार ने 20 रन और कुमार दिनकर ने 24 रन का योगदान दिया।

लखीसराय की और से अभिषेक ने तीन, शिवम ने 2 विकेट और रवि विनोद ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय टीम ने 30.2 ओवर में अपने 6 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। बल्लेबाजी मे लखीसराय  की ओर से रवि विनोद ने 80 रन, रवि राज ने 14 रन और रंजन ने 14 रन का योगदान दिया।

जमुई  की ओर से गदबाजी में मयंक मेहता ने 3, गुलाम ने दो और काव्या ने एक विकेट चटकाए और इस तरह से लखीसराय यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

 

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के एमडी शाहिद अख्तर (मधुबनी) और अमरेंद्र पांडे (मधुबनी) थे। स्कोरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे। कल 4 मार्च मंगलवार को लखीसराय और मुंगेर के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार, कोच मोहम्मद रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, हेड कोच आलोक कुमार, मो मेहताब मेहंदी आदि मौजूद थे।

 

संक्षिप्त स्कोर

जमुई : 38 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट, सचिन भारद्वाज 18, प्रिंस सिंह 26, रवि शर्मा 20,कुमार राहुल 24, गुलाम रब्बानी नाबाद 16, अतिरिक्त 29, प्रणय कुमार 1/15,अभिषेक 3/33, शिवम सिंह 2/20,रंजन मांझी 1/16, रवि सिंह 2/39

 

लखीसराय : 30.2 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन, रवि राज 14, रवि सिंह 80, रंजन मांझी 14, अतिरिक्त 30,गुलाम रब्बानी 2/36, मयंक मेहता 3/34,काव्या वेद 1/17

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights