Friday, May 2, 2025
Home बिहारक्रिकेट Vijay Merchant Trophy बिहार टीम सेलेक्शन के लिए बीसीए ने जारी किया यह आदेश

Vijay Merchant Trophy बिहार टीम सेलेक्शन के लिए बीसीए ने जारी किया यह आदेश

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार जिन खिलाड़ियों के नाम वेबसाइट पर है उन्हें 21 नवंबर को डॉक्यूमेंट्स के साथ मोइनुल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करने को कहा गया है। 22 नवंबर से कैंप बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में शुरू होगा।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार सत्र 2022-23 में जिन खिलाड़ियों को TW-3 Test में सत्र 2023-24 के लिए योग्य करार दिया गया उसमें आदर्श सिन्हा,अगस्त्या, धनंजय कुमार सिंह, हर्ष राज, मो तौफीक,सुंदरम कुणाल शामिल हैं। तीन खिलाड़ी जो सत्र 2022-23 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी टीम के सदस्य रहे हैं, उनके गत वर्ष हुए Bone Test के आधार पर इस सत्र 2023-24 में खेलने की पात्रता बीसीसीआई से अप्राप्त है। बीसीसीआई को इस संदर्भ में सूचित किया गया है। बीसीसीआई से अनुमति मिलने पर उन्हे भी कैंप में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा इस वर्ष जिनका TW-3 Test हुआ है उसकी सूची भी प्रकाशित की गई है।

अभिषेक (गया), अहान प्रथम (किशनगंज), अमन कुमार (सारण), अनिमेष राज (सीवान), अर्जुन सिंह (भोजपुर), अरसलान शाहिद (कटिहार), आर्यन पटेल (कैमूर), दिव्यांशु कुमार (मुंगेर), गणेश चौहान (लखीसराय), कुमार शान (जहानाबाद), मौसम शर्मा (पूर्णिया), मो हमजा अफरोज (सहरसा), मो इरफान आलम (अरवल),मोहित कुमार (भोजपुर), निलेश कुमार (लखीसराय), प्रिंस कुमार (खगड़िया), राज आर्यन यादव (कटिहार),राजदेव कुमार (कटिहार), रवि किशन कुमार (जमुई), रेहान असलम (सारण), रोहित कुमार (भागलपुर), संयोग कुमार (खगड़िया), श्वेत ठाकुर (मुंगेर), विशाल कुमार (औरंगाबाद), युवराज (पूर्णिया)।

खिलाड़ियों को इन कागजातों के साथ 21 नवंबर 2023 को दिन के 2 बजे मोइनुल हक स्टेडियम में निबंधन हेतु रिपोर्ट करने का है निर्देश

  1. कम्प्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र।
  2. आधार कार्ड/ पासपोर्ट ।
  3. बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  4. विगत तीन वर्षों 2021, 2022 और 2023 का स्कूली अंक पत्र, जिसमें जन्म तिथि अंकित हो।
  5. पैन कार्ड एवं कैंशल चेक।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights