पटना। बिहार क्रिकेट संघ के सत्र 2022-25 के लिए छह पदों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर इलेक्ट्रोल ऑफिसर ने जो सूचना जारी की है उसके अनुसार अध्यक्ष पद नामांकन करने वाले हेमा कुमारी सिन्हा और अमरनाथ दूबे का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। इस कारण से सारे पदों पर अब निर्विरोध निर्वाचन हो गए है। एक बार फिर से राकेश कुमार तिवारी बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, दिलीप सिंह उपाध्यक्ष, आशुतोष नंदन सिंह कोषाध्यक्ष बन गए हैं। अमित कुमार निर्विरोध सचिव बन गए जबकि प्रिया कुमारी संयुक्त सचिव बनी हैं। ओमप्रकाश जायसवाल निर्विरोध काउंसर बन गए हैं। औपचारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी।