Sunday, March 15, 2026
Home Slider ऑस्ट्रिया पहली बार यूरो कप के नॉकआउट दौर में

ऑस्ट्रिया पहली बार यूरो कप के नॉकआउट दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

बुखारेस्ट। ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड ने ग्रुप सी से यूरो कप फुटबॉल के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस ग्रुप में यूक्रेन की उम्मीदें कायम हैं पर जबतक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म नहीं हो जाते हैं। उत्तरी मैसडोनिया की टीम अपने तीनों मुकाबले हार कर बाहर हो गई है।


रोमानिया के बुखारेस्ट में खेले गए मुकाबले ऑस्ट्रिया ने यूक्रेन को 1-0 से हरा कर पहली बारी पर यूरोपीय चैंपियनशिप के नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से गोल क्रिस्टोफ बॉमगार्टनर ने दागे। यह गोल उन्होंने खेल के 21वें मिनट में दागा।
ऑस्ट्रिया ग्रुप सी में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और शनिवार को लंदन में इटली से भिड़ेगा।

इस ग्रुप के एक अन्य मैच में नीदरलैंड ने उत्तरी मैसेडोनिया को 3-0 से हराया। इटली के बाद नीदरलैंड ही एक टीम है जिसने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

नीदरलैंड की ओर टैपे ने 24वें मिनट में जबकि विजनाल्डम ने 51वें और 58वें मिनट में गोल दागे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights