पटना, 24 अगस्त। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को संपन्न अस्मिता खेलो इंडिया पूर्वी क्षेत्र वीमेंस योगासन लीग में पश्चिम बंगाल की बेटियों का जलवा रहा। जिसमें आठ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य (कुल 16 पदक) जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। असम एक स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य के साथ दूसरे, झारखंड एक स्वर्ण व एक रजत जीतकर तीसरे स्थान पर एवं मेजबान बिहार ने अलग-अलग विधाओं में तीन रजत दो कांस्य समेत पांच पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। इसमें 245 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में बिहार के उपमुख्यंमत्री सम्राट चौधरी, खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे तो सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय योगासन व भारत योगासन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ा दिया। जयदीप आर्य ने कहा कि एशियन खेलों में योगासन के शामिल होने से खिलाड़ियों में उत्साह है। 2036 में भारत में आयोजित होनेवाले ओलंपिक में योगासन को शामिल कराना हमारा लक्ष्य होगा। समापन समारोह के अवसर आठ राज्यों की खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा और मुंगेर के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक उपादेयताओं का विवरण देते हुए कहा कि योगासन आज विश्व के अधिकतर देशों में लोकप्रिय हो चुका है। खेल मंत्री ने इस खेल विधा को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया, तो योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि एशियन खेलों में योगासन स्पोर्ट्स के शामिल होने से खिलाड़ियों में उत्साह है।
विजेता खिलाड़ियों का विवरण
सीनियर वर्ग – ट्रेडिशनल योगासन – गोल्ड- साथी मंडल (पश्चिम बंगाल)
सीनियर वर्ग – ट्रेडिशनल योगासन – सिल्वर- रूपा पॉल (असम)
सीनियर वर्ग – ट्रेडिशनल योगासन – ब्रान्ज- ऋतु मंडल(पश्चिम बंगाल)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन सिंगल – गोल्ड- सर्बाश्री मंडल (पश्चिम बंगाल)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन सिंगल – सिल्वर- साक्षी कुमारी (बिहार)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन सिंगल – ब्रॉन्ज- स्नेह शिखा दास- असम
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी- अंकित धरा, टीना खातून (पश्चिम बंगाल)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी– सिल्वर- प्रिया अग्रवाल, अनमोल कौशिक (बिहार)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी- ब्रान्ज- संगीता कलिता, देबरती दास (असम)
सीनियर वर्ग – रिदमिक योगासन जोड़ी- गोल्ड- अनूपा किंडू, निधी कुमारी (झारखंड)
सीनियर वर्ग – रिदमिक योगासन जोड़ी- सिल्वर- निबेदिता चौधरी, स्मिता देवी (असम)
सीनियर वर्ग – रिदमिक योगासन जोड़ी- ब्रान्ज- अपर्णा डे, प्रेरणा कुमारी (बिहार)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप – गोल्ड- मृदुस्मिता, दिक्षिता, हिमाश्री, निबेदिता, स्मिता(पश्चिम बंगाल)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप – सिल्वर- ममता, अकांक्षा, अनूपा किंडू, निधी, हेमा (झारखंड)
सीनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप – ब्रॉन्ज- प्रिया, अनमोल, साक्षी, अपर्णा, आरती (बिहार)
जूनियर वर्ग – ट्रेडिशनल योगासन – गोल्ड- अनुष्का चटर्जी (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – ट्रेडिशनल योगासन – सिल्वर- अरण्या हुतैत (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – ट्रेडिशनल योगासन – ब्रान्ज- केया दास(पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन सिंगल – गोल्ड- संचैता पुरकैत (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन सिंगल – सिल्वर- हिमाद्रिजा रॉय बसुनिया (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन सिंगल – ब्रॉन्ज- गीताश्री डोले- असम
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी- अमृता सरकार, अश्री साहा (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी– सिल्वर- स पूर्णा मुखर्जी, स प्रीति महापात्रा (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी- ब्रान्ज- रूपान्जना देबनाथ, बृष्टि साहा (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – रिदमिक योगासन जोड़ी- गोल्ड- गौतमी दास, प्रोमिता सिंह ( पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – रिदमिक योगासन जोड़ी- सिल्वर- चन्द्रा देबनाथ, तनिष्क दास (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – रिदमिक योगासन जोड़ी- ब्रान्ज- मउ बानो, तितली हलदर (पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप – गोल्ड- संपूर्णा, स प्रीति, प्रोमिता, चन्द्रा, गौतमी(पश्चिम बंगाल)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप – सिल्वर- प्राची, पूजा, रीतू, सुरभि, मेघा (बिहार)
जूनियर वर्ग – आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप – ब्रॉन्ज- उर्वी, गार्गी, रि पी, सुस्मिता, भावना( असम)