कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का पांचवां मुकाबला में कैमूर क्रिकेट क्लब,भभुआ और कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ के बीच हुआ जिसमें कैमूर क्रिकेट क्लब ने कैमूर क्रिकेट एकेडमी को 139 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। कैमूर क्रिकेट क्लब की ओर से आसिफ ने छह और मंजीत ने तीन विकेट चटकाये।
शनिवार की सुबह कैमूर क्रिकेट क्लब के कप्तान सौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी कैमूर क्रिकेट क्लब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 5.3 ओवरो में ही 42 रनों साझेदारी की।
सलामी बल्लेबाज उत्सव आनंद (13 गेंद 15 रन) के आउट होने के बाद प्रदीप यादव ने 48 गेंद में 47 रन, विनय ने 45 गेंद में 47 रन, मो.फैसल ने 23 गेंद में 40 रन, आसिफ अहमद ने 20 गेंद में 26 रन और नंदकिशोर ने 19 गेंद में 19 रन बना कर टीम का स्कोर 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 231 रन पहुंचाया।
कैमूर क्रिकेट एकेडमी के सभी गेंदबाज आज काफी खर्चीले साबित हुए। अपूर्व ने 2, आर्यन पटेल ने 1, धीरज ने 1, हरिओम ने 1, अंकित ने 1 व प्रियांशु ने 1 विकेट चटकाये।
232 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आये और आसिफ और मंजीत की शानदार गेंदबाजी के आगे 92 रन पर ही ढ़ेर हो गये।
शाद आलम ने 30 गेंद में 29 रन और अंकित ने 23 गेंद 18 रन बनाये। गेंदबाजी में कैमूर क्रिकेट क्लब के आसिफ ने 6 ओवरो में 21 रन देकर 6 विकेट, मंजीत ने 5.3 ओवरो में 18 रन देकर 3 विकेट और सौरभ ने 1 विकेट हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आसिफ अहमद को शानदार गेंदबाजी के लिए स्टेट प्लेयर दिलीप पटेल ने प्रदान किया। मैच की अंपायरिंग मो. जाहिद और अनुभव सिंह ने तथा स्कोरिंग दिव्यांशु सिह व सोनल दूबे ने किया।






- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब

- टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में

- टी20 विश्व कप : सामरा की सेंचुरी बेकार, न्यूजीलैंड जीता

- टी20 विश्व कप : 19 साल के युवराज सामरा ने रचा इतिहास

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी व अधिकारी इलेवन विजयी

- पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम घोषित, सूरज कश्यप को कमान

- टी20 विश्व कप : भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

- दंगल प्रतियोगिता : भोजपुर के चंदन पांडे बने बिहार केसरी
