रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दूसरे मैच में जमशेदपुर जगलर्स ने सिंहभूम स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया। आशीष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सदस्य विवेक भसीन ने दिया।
जमशेदपुर जगलर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सिंहभूम स्टाइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाये। प्रतीक भगत ने 24 गेंदों में 13, सुमित कुमार ने 17 गेंदों में 18, कप्तान बाल कृष्णा ने 31 गेंदों में 33 रन बनाये।

जमशेदपुर जगलर्स की ओर से आशीष कुमार ने 28 रन देकर 3, राहुल प्रसाद ने 15 रन देकर 1 और अतुल सुरवर ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में जमशेदपुर जगलर्स ने 13 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अरविंद कुमार ने 37 और विशाल सिंह ने नाबाद 50 रन बनाये। सिंहभूम स्टाइकर्स की ओर से आर्यमन लाला ने 29 रन देकर 1 और विनायक विक्रम ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये।