पटना, 24 मई। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर चल रहे सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी रेड ने सीएबी रेड को 45 रन से हराया।
टॉस आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी रेड ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाये। आदित्य राज ने 88 और उमंग ने 19 रन बनाये। सीएबी रेड की ओर से मानस राज ने 2 जबकि रोबिंस ने 1 विकेट चटकाये।
सीएबी रेड की टीम 25 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। मानस राज ने 22 और रोबिंस ने 19 रन बनाये। अमृत राज ने 3 जबकि तरुण ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

