Tuesday, February 24, 2026
Home Slider विजय हजारे के लिए मुंबई के संभावितों में अर्जुन तेंदुलकर शामिल

विजय हजारे के लिए मुंबई के संभावितों में अर्जुन तेंदुलकर शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इन संभावितों में श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ ने यह घोषणा की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 21 वर्षीय अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई की सीनियर टीम के लिए हरियाणा के खिलाफ अपना पदार्पण किया था।

खिलाड़ियों को एक फरवरी को एमसीए शरद पवार अकादमी बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई इस बार रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं कर रहा है।

इस घरेलू सत्र में मुश्ताक अली के बाद 50 ओवर के विजय हजारे टूर्नामेंट, अंडर-19 एकदिवसीय टूर्नामेंट और महिला वनडे टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights