शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सीनियर डिवीजन के दूसरे मुकाबले में अरिहन्त के 162 एवं अनुज रंजन के 101 रनों की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत यंग स्टार ने मां भवानी क्रिकेट क्लब को 209 रनों से हराया ।
आज टॉस जीतकर यंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यंग स्टार के बल्लेबाज अरिहंत के तूफानी शतक (162 रन, 86 गेंद, 18 छक्के, 6 चौके) एवं अनुज रंजन की शतकीय पारी (101 रनों) की मदद से टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरे विकेट के लिए अरिहंत और अनुज ने रिकॉर्ड 203 रनों की शानदार साझेदारी की । मां भवानी की तरफ से एक मात्र गेंदबाज रवि को 3 विकेट प्राप्त हुआ।
337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां भवानी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.1 ओवरों में 128 रनों पर हीं ऑल आउट हो गई और इस तरह से यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 209 रनों से जीत लिया । यंग स्टार की तरफ से कप्तान गेंदबाज युवराज सिंह और पियुष ने 3-3 विकेट लिया, जबकि प्रिंस को 2 विकेट प्राप्त हुए।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और शत्रुधन कुमार द्वारा की गयी । ऑनलाइन स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं अमन द्वारा किया गया तथा फिल्ड प्रभारी के रुप में मो जहांगीर अशरफ मौजूद रहे।
सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 3 दिसंबर दिन मंगलवार को शिवहर जिला क्रिकेट लीग के सिनियर डिवीजन का तिसरा मैच भारती क्रिकेट क्लब और मां भवानी क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 10 बजे से नवाब हाई स्कूल मैदान में खेला जाएगा।