Wednesday, August 6, 2025
Home Slider तीरंदाज दीपिका और उनके पति अतानु दास ने टोक्यो में किया पहला अभ्यास

तीरंदाज दीपिका और उनके पति अतानु दास ने टोक्यो में किया पहला अभ्यास

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजी की मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के पदक की उम्मीद अतानु दास और दीपिका कुमारी की पति-पत्नी की जोड़ी ने युमेनोशिमा पार्क में सोमवार को पहली बार अभ्यास किया। दोनों को अन्य देशों के दर्जनों तीरंदाजों के साथ सोमवार को मुख्य प्रशिक्षण सुविधाओं में पहले समूह में अभ्यास के लिए रखा गया था।

तीरंदाजी प्रतियोगिताएं 23 जुलाई की सुबह व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं के लिए प्रारंभिक दौर (क्वालीफिकेशन राउंड) के साथ शुरू होंगी। दीपिका शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने पिछले महीने पेरिस में एफआईटीए विश्व कप स्टेज 3 में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।

महिला व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में, दीपिका ने 27 जून को रूस की एलेना ओसिपोवा को हराकर महिला और मिश्रित टीम खिताब के साथ तीसरा खिताब हासिल किया था।

टोक्यो दीपिका का तीसरा ओलंपिक है। वह 2012 के लंदन ओलंपिक में महिला टीम स्पर्धा में आठवें स्थान पर रही थी और पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में महिला व्यक्तिगत वर्ग में पहले दौर में बाहर हो गई थी। झारखंड के रांची के रहने वाली 27 वर्षीय दीपिका तीसरी बार भाग्यशाली होने की उम्मीद कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights