Thursday, March 12, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की लगातार दूसरी जीत

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की लगातार दूसरी जीत

पूर्णिया को नौ विकेट से रौंदा, अमन राज प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 12 मार्च। स्थानीय विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अपने दूसरे मैच में अररिया ने पूर्णिया को नौ विकेट से पराजित किया।

मैच का सार

टॉस अररिया ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पूर्णिया ने 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाये। जवाब में अररिया ने 26.3 ओवर में 1 विकेट पर 166 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पांच विकेट चटकाने वाले अमन राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पूर्णिया की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अररिया की टीम ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और पूर्णिया को 40 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट कर दिया। पूर्णिया की ओर से वेदांत वत्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए, जबकि कप्तान सरमन निगरोध ने 22 रन और रितेश कुमार ने 11 रन का योगदान दिया।

अररिया की ओर से कप्तान अमन राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं यश रमण दास ने 2 विकेट और शिवम कुमार झा ने भी 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अररिया की बैटिंग

166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 26.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से उज्ज्वल कुमार ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। वहीं आदित्य राज ने 51 रन और आदर्श सिन्हा ने नाबाद 53 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

अररिया ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया।

संक्षिप्त स्कोर

पूर्णिया : 165 ऑल आउट (40 ओवर), वेदांत वत्स 51, सरमन निगरोध 22, रितेश कुमार 11, अमन राज 5/21, यश दास 2/30, शिवम कुमार झा 2/40

अररिया : 166/1 (26.3 ओवर), उज्ज्वल कुमार नाबाद 57, आदित्य राज 51,आदर्श सिन्हा नाबाद 53,सक्षम सिंह 1/22

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights