Thursday, April 30, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

अररिया क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
अररिया क्रिकेट लीग

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी अररिया जिला क्रिकेट लीग का तेरहवां मैच अररिया क्रिकेट एकडमी और यूनाटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज के बीच नेताजी स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस अररिया क्रिकेट एकडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

अररिया क्रिकेट एकडमी के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 251 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अररिया क्रिकेट एकडमी के बल्लेबाज करण ने 96 रन की पारी खेली। संतोष ने 44 रन और सकीब ने 38 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज के गेंदबाज आकाश ने 3 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 19.1ओवर में सभी विकेट खो कर 84 रन ही बना पाई। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज के बल्लेबाज नेहाल ने 35, और आकाश ने 19 रन बनाए। अररिया क्रिकेट एकडमी के गेंदबाज अंजद, शहकीब, जैद, और संतोष ने 2-2 विकेट लिये।

मैच के अंपायर रवि शंकर दास और जय प्रकाश गुप्त थे स्कोरिंग उज्ज्वल ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights