Thursday, March 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट अंशुल क्रिकेट एकेडमी ललन बाबू मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

अंशुल क्रिकेट एकेडमी ललन बाबू मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार और ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टरफाइनल में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने गर्दनीबाग एकादश को 25 रन से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के अनूकुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ललन बाबू फाउंडेशन के अध्यक्ष राज शेखर ने प्रदान किया।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन बनाये। जवाब में गर्दनीबाग इलेवन की टीम 22.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन, अनूकुल 68 रन, देवांश 37 रन, अनमोल 24 रन, अक्षत 19 रन, हर्षित 19 रन, अतिरिक्त 23 रन, रिषभ 4/43, रंजन 2/36, आयुष 1/26, कार्तिक 1/36

गर्दनीबाग इलेवन : 22.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट आयुष शर्मा 36 रन, जीशान 20 रन, रिषभ 19 रन, आकाश 19 रन, आयुष 18 रन, अतिरिक्त 34 रन,सुजीत 4/26, अरुण 2/33, देवांश 2/33, हेमनंत 2/40

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights