Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप वैशाली क्रिकेट लीग में अंकित का शतक, वैशाली यूथ क्लब 101 रन से जीता

रुबन कप वैशाली क्रिकेट लीग में अंकित का शतक, वैशाली यूथ क्लब 101 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रही रूबन कप ए डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच डीएसए रेल और वैशाली यूथ क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली यूथ क्लब के जल्दी ही पहला झटका लगा। उसके बाद अंकित कुमार 112 रन और सोनू कुमार 79 रन की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 246/4 रन का स्कोर खड़ा किया। डीएसए रेल के तरफ से देवेंद्र प्रसाद 3 विकेट , चंदन सिंह 1 विकेट लिये।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए रेल के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गये। उसके बाद चंदन सिंह 44 रन और देवेंद्र प्रसाद 51 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पूरी टीम 21 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।


वैशाली यूथ की तरफ से विशाल 3 विकेट , अभिषेक 2 विकेट रणवीर रंजन 2 विकेट , आशीष और राधे 1-1 विकेट लिए । वैशाली यूथ के बल्लेबाज अंकित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। कल का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights