Thursday, March 19, 2026
Home बिहार Bihar State U-11 Chess में अंजिष्णु ने देवांश को चौंकाया

Bihar State U-11 Chess में अंजिष्णु ने देवांश को चौंकाया

शिवम, अद्विक, सिद्धार्थ समेत छह खिलाड़ी शीर्ष पर, बालिका वर्ग में धान्वी एवं मनीषा को बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 10 जून। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बेगूसराय शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन चक्रों के बाद बालक वर्ग में तीन अंक लेकर छह खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

आज तीसरे चक्र में सभी रेटेड खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शीर्ष बोर्ड पर खेल रहे दोनों रेटेड खिलाड़ियों मधुबनी के शिवम राज एवं नालंदा के यशु यशश्वी के बीच खेली गई बाजी में प्रतियोगिता के दूसरी वरीयता प्राप्त शिवम ने काले मोहरों से बाजी जीत अपनी अग्रता कायम रखी।

इनके अलावा अद्विक, सिद्धार्थ अंजिष्णु, विष्णु वैभव एवं मानस ने भी अपने अपने मुकाबले जीत पूर्ण अंको के साथ अगले चक्र में प्रवेश किया।

आज सुबह खेले गए दूसरे चक्र के मुकाबले में अप्रत्याशित रूप से शीर्ष बोर्ड पर प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त रेटेड खिलाड़ी देवांश केशरी को नवादा के अंजिष्णु राज के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।

इस हार से पिछड़ कर देवांश एक अंक पीछे चल रहे हैं। वहीं बालिका वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त पटना की राज श्री को मुंगेर की अनरेटेड खिलाड़ी आराध्या प्रकाश ने ड्रा पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

बोर्ड नम्बर दो पर खेल रही दो अन्य रेटेड खिलाड़ियों किशनगंज की धान्वी कर्मकार एवं दरभंगा की मनीषा यादव ने अपने अपने मुकाबले जीत तीन में तीन अंको के साथ संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में बढ़त ले ली है।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शशिनन्द कुमार के अनुसार बालक वर्ग में अभी चार जबकि बालिका वर्ग में तीन मुकाबले खेले जाने बाकी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights