Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग में अनीस को स्वर्ण व सौरभ को कांस्य पदक

राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग में अनीस को स्वर्ण व सौरभ को कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। गत 17 से 20 सितंबर तक करीमनगर में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में तेलंगाना किकबॉक्सिंग संघ द्वारा में आयोजित राष्ट्रीय वाको जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए धनबाद के अनीश यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया।

चैंपियनशिप के दौरान 51 किलो भार वर्ग की लॉ-किक स्पर्धा में खेलते हुए अनीश ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी पंजाब के खिलाडी को शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि धनबाद के ही सौरभ भारती को पॉइंट फाइट की स्पर्धा में तामीलनाडु के खिलाडी से हार का सामना करना पड़ा और इन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

दोनों खिलाड़ियों के इस सफलता पर झारखंड अमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक जे. एन. सिंह, अध्यक्ष रंजीत केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष रेज़ा इश्त्याक, महासचिव पवन बरनवाल तथा कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.