Saturday, February 28, 2026
Home झारखंड नेहरू कप हॉकी में अमलेशा तमाड़ व गुमला की टीम ने किया क्वालिफाई

नेहरू कप हॉकी में अमलेशा तमाड़ व गुमला की टीम ने किया क्वालिफाई

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 38वीं नेहरू कप सब जूनियर एवं 49वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयु वर्ग 15 और 17 वर्ष बालक मैच का आखरी दिन मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में फाइनल मैच खेला गया। पहला फाइनल मैच आयु वर्ग 15 वर्ष बालक अमलेशा तमाड़ और एसटीसी सिमडेगा के बीच खेला गया।

एस.टी.सी सिमडेगा पहले क्वार्टर में अम्लेशा तमाड़ के विरुद्ध 2 गोल किए। दूसरे क्वॉर्टर में 1 गोल किया। वहीं अमलेशा तमाड़ ने चौथे क्वार्टर में 1 गोल किए और एचटीसी सिमडेगा ने 4-1 से फाइनल मैच जीत कर आगामी दिल्ली में 38वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना स्थान पक्का किया।

वही अंडर-17 का दूसरा फाइनल मैच 11:00 बजे से खेला गया जिसमें संत इग्नासियूस हाई स्कूल गुमला और एस एस उच्च विद्यालय खूंटी के बीच खेला गया जिसमें गुमला स्कूल की टीम फर्स्ट क्वार्टर में 1 गोल किया तथा दूसरा क्वार्टर में 2 गोल किया। खूंटी स्कूल की टीम थर्ड क्वार्टर में 1 गोल तथा दूसरे क्वार्टर में 1 गोल किया। गुमला स्कूल की टीम 3-2 से फाइनल में जीत कर दिल्ली में आयोजित 49वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights