Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में एम्बिशन क्रिकेट क्लब 3 विकेट से जीता

अररिया क्रिकेट लीग में एम्बिशन क्रिकेट क्लब 3 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Araria Cricket League

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी अररिया जिला क्रिकेट लीग का 8वां सुपर लीग मैच एम्बिशन क्रिकेट क्लब और इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस इंडस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

इंडस ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडस के बल्लेबाज पंकज ने नाबाद 63 रन की पारी खेली। अनस जमाल ने 26 रन और अमन यादव ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg

एमबिशन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज टीपू और नूरुलाह ने 2-2 और जितेंद्र ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में एमबिशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 28 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बना कर मैच जीत लिया। एमबिशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज तौसिफ ने बल्लेबाजी करते हुए 58 रन का योगदान अपनी टीम को दिया और जितेंदर ने नाबाद 26 रन और अविजीत ने 21 रन बनाए। इंडस के गेंदबाज गौरव ने गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और अनिकेत गोपाल थे स्कोरिंग राकेश ने किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जायसवाल, जिला संघ के चाँद आज़मी, अमित सेनगुप्ता, सत्येंन शरण, रवि शंकर दास, मृत्युंजय झा, तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights