Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अमर सीसी के नवनीत के हरफनमौला खेल

पीडीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अमर सीसी के नवनीत के हरफनमौला खेल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नवनीत राय (36 रन, चार विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के चौथे मैच में रविवार को अमर सीसी ने हरक्यूलस सीसी को चार विकेट से हराया।


पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भिखुआ मोड़ के पास स्थित एनआईओसी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच का टॉस अमर सीसी ने जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए हरक्यूलस की टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। हरक्यूलस के लिए विश्वास आर्या ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके अलावा सोनू शर्मा ने 27 व संतोष यादव ने 26 रन जोड़े। नवनीत ने 6.1 ओवर में 16 रन खर्च कर चार विकेट झटके, जबकि अमन गोस्वामी व करन यादव ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।


जवाब में खेलने उतरी अमर सीसी की टीम ने 155 रन के लक्ष्य को 34.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। अमर सीसी की ओर से सूर्यम ने नाबाद 50, नवनीत राय ने 36 व सुमित ने 27 रन बनाए। हरक्यूलस के संतोष ने 3 और विवेक ने 2 विकेट चटकाए।

मैन आफ द मैच अमर सीसी के नवनीत को समाजसेवी राकेश सिंह ने प्रदान किया। पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया की लीग का अगला मैच सोमवार को फतेहपुर ग्राउंड पर खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर
हरक्यूलस सीसी: (154 रन /10 विकेट), विश्वास आर्या 33, सोनू शर्मा 27, संतोष यादव 26,

विकेट: नवनीत 16/4, करन यादव 27/3, अमन गोस्वामी 33/3।
अमर सीसी- (155 रन/6 विकेट) सूर्यम नाबाद 50, नवनीत राय 36, सुमित 27,विकेट- संतोष 31/3,विवेक 21/2 ।

कल का मैच: राइजिंग स्टार बनाम वाईएमसीसी, फतेहपुर ग्राउंड: 9:30 बजे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights