Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस व विद्यार्थी सीसी विजयी

विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस व विद्यार्थी सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के तत्वावधान में खेली जा रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में एलायंस सीसी और विद्यार्थी सीसी ने जीत हासिल की।

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में विद्यार्थी सीसी ने ईगल सीसी को सात विकेट, जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में एलायंस सीसी ने भंवर पोखर सीसी को 55 रन से हराया। खेमनीचक ग्राउंड पर एलबीएस सीसी को वेस्टर्न सीसी के खिलाफ वाकओवर मिला।

मंगल तालाब ग्राउंड पर चल रहे मुकाबले में ईगल सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाये। जवाब में विद्यार्थी सीसी की टीम 22.3 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के पीयूष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में एलायंस सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाये। जवाब में भंवर पोखर सीसी की टीम 18.1 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के तेज प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मंगल तालाब ग्राउंड
ईगल सीसी : 29.5 ओवर में 185 रन पर ऑल आउट गुड्डू कुमार 53,प्रणव कुमार 75, किशन 11,अतिरिक्त 24, पीयूष 5/41,विशाल 1/51,सचिन 3/37, शिवम सिंह 1/16

विद्यार्थी सीसी : 22.3 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन, दिग्विजय 38, उत्सव नाबाद 89, शिवम सिंह 18,विशाल 11, विराज नाबाद 13, अतिरिक्त 19, कार्तिक 2/42, गुड्डू कुमार 1/38

जगजीवन ग्राउंड
एलायंस सीसी : 21.3 ओवर में 197 रन पर ऑल आउट रोहित यादव 10, अमित कुमार 70,फरहान 32,ताज हसन 10,अजिताभ 26, मो नाफिज 19, मोहम्मद शोएब अख्तर 1/42,प्रशांत कुमार 1/31,गौरव 3/21,प्रियांशु 1/27, आशीष 3/37

भंवर पोखर : 18.1 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट प्रियांशु 45,सोनू राय 66,तेज प्रताप 4/35,मो नफीज 1/17,नितिन 2/37,हर्ष राज 3/24

13 जून के मैच
खेमनीचक ग्राउंड : पीरमुहानी सीसी बनाम वाईसीसी
मंगल तालाब : खगौल सीसी बनाम सिटी स्टूडेंट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights