Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad District Cricket League में ऑल स्टार विजयी

Jehanabad District Cricket League में ऑल स्टार विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ऑल स्टार ने सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 10 विकटों से हराया।
आज अंपायर की भूमिका में शशि कुमार और श्रीकांत शर्मा रहे। वहीं स्कोरर की भूमिका में शुभम और आयुष मौजूद रहे।

सुबह टॉस जीतकर सुनील मेमोरियल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑल स्टार ने गेंदबाजो के सामने सुनील मेमोरियल का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। पूरी टीम 24.4 ओवरों में मात्र 69 रन बना कर ऑल आउट हो गई। दीपक ने 14 , विभु ने 11 और पंकज ने 10 रन बनाये।

ऑल स्टार की तरफ से सूरज राठौर और गौतम भागवत ने 3-3 और रजनीश कुमार, अनुराग कुमार, फैजान हसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

70 रन का मामूली सा लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार के सलामी बल्लेबाज रजनीश कुमार (16 गेंद 40 रन) और सनी कुमार (8 गेंद 24 रन) ने मात्र 4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया।

सूरज राठौर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। लीग का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे से रंजन इलेवन और पी के इलेवन के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights