Sunday, April 20, 2025
Home बिहार ऑल इंडिया पोस्ट शतरंज : बिहार के सुधीर और तमिलनाडु के प्रदीप शीर्ष पर

ऑल इंडिया पोस्ट शतरंज : बिहार के सुधीर और तमिलनाडु के प्रदीप शीर्ष पर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 34वें ऑल इंडिया पोस्टल शतरंज चंैपियनशिप में छठे चक्र की समाप्ति के बाद (5.5 अंक) लेकर क्रमश: बिहार के सुधीर कुमार सिन्हा एवं तमिलनाडु के प्रदीप कुमार संयुक्त रूप से शीर्ष पर विराजमान हो गये हैं।

छठे चक्र के बाद बिहार के कुणाल, राजस्थान के रवि कुमार गौतम संयुक्त रूप से पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। साढ़े चार अंक लेकर सोनी कृष्ण, मनोज कुमार पाणिग्रही, पी. महेश्वर, शेर सिंह, विकास कुमार सिन्हा और ववन कुमार एक साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स काम्प्लेक्स के इंडोर हाल में बिहार परिमंडल डाक खेलकूद बोर्ड द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में आज छठे चक्र के टॉप बोर्ड पर सफेद मोहरों से दिल्ली के सोनी किशन (1935) और काले मोहरों से तमिलनाडु के प्रदीप कुमार (2276) आमने-सामने थे। दोनों के बीच बाजी सिसिलियन पद्धति में एनएफ तीन और एनएफ छह में शुरू हुई। यह बाजी प्रदीप कुमार ने जीतकर चंैपियन बनने का दावा बरकरार रखा।

दूसरी बिसात पर बिहार के सुधीर कुमार सिन्हा (2081) सफेद मोहरों से और ओड़िशा के मनोज पाणिग्रही (2014) काले मोहरों से खेल रहे थे। सुधीर ने सिसिलियन डिफेंस में बाजी खेली। 19वीं चाल में माइनर पिसेस की अदला-बदली हुई। 27वें मूव में सुधीर ने एक्सचेंज सेक्रिफाइस देकर दो पॉन की बढ़त ले ली और 37वें मूव में ओड़िशा के मनोज ने हार मान ली। इस तरह से सुधीर छठे चक्र के बाद 5.5 अंक लेकर अपना खिताब बचाने की ओर अग्रसर हो गये हैं।

शनिवार को चैंपियनशिप का सातवां (अंतिम) चक्र खेला जायेगा। तीसरी बिसात पर फिडे मास्टर तमिलनाडु के पी. महेश्वरण (2182) और राजस्थान के शेर सिंह (1904) के बीच भिड़ंत हुई। दोनों बाजीगर चार-चार अंक लेकर छठे राउंड में में खेल रहे थे। यह बाजी कियो कान डिफेंस पद्धति में शुरू हुई। दोनों अटैक की बजाय डिफेंस खेले। नतीजा हुआ कि दोनों ने मुकाबला बराबर पर समाप्त कर अंक बांट लिए। इस ड्रा से दोनों के 4.5-4.5 अंक हो गये हैं।

कल अंतिम दिन अपराह्न तीन बजे विजेता एवं अन्य को रवि शंकर प्रसाद, मंत्री कानून एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र सरकार पुरस्कृत करेंगे। मौके पर महान गणितज्ञ आनंद कुमार के अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबूू कुमारी, मुस्कान और रागिनी कुमारी को सम्मानित किया जायेगा।

चैंपियनशिप के डिप्टी चीफ आर्बिटर अरविन्द कुमार सिंह के अनुसार छठे चक्र के परिणाम इस प्रकार हैं-प्रदीप कुमार (5.5) ने सोनी कृष्ण (4.5) को, सुधीर कुमार सिन्हा (5.5) ने मनोज कुमार (4.5), कुणाल (5) ने विजयराज (4), रवि कुमार गौतम (5) ने नरेन्द्र कुमार (4), विकास कुमार सिन्हा (4.5) ने सौ य रंजन मिश्रा (3.5) को, राजीवधर (4.5) ने विजय कुमार (3.5), ववन कुमार (4.5) ने सुरेश प्रसाद सिंह (3.5), तरुण शर्मा (4) ने हंसमुख परमार (3), मयूर कलबंदे (4) ने शोभनदेव (3) को और अनुपम भट्टाचार्या (4) ने रघु एस.बी. (3) को हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights