पटना। राजधानी की नामी क्रिकेट एकेडमी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने आदित्य के 162 रन की मदद से साहिल स्टडी सर्किल क्रिकेट क्लब को 145 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
टॉस बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभम ने 21, अविनाश ने 22 और आदित्य ने 162 रन बनाये। साहिल स्टडी सर्किल सीसी ने आर्यन ने 2, करण ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में साहिल स्टडी सर्किल सीसी की टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई। आर्यन ने 26, करण ने 24 और अमित ने 17 रन बनाये। शुभम ने 3, आदित्य ने 2, रोहित ने 2, दीपेश गुप्ता ने 2 विकेट चटकाये। आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एकेडमी के हेड कुंदन शर्मा ने प्रदान किया।




