Monday, July 7, 2025
Home बिहारअन्य world pentathlon championship में बिहार के आदित्य व प्रिंस को पदक

world pentathlon championship में बिहार के आदित्य व प्रिंस को पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 जून। चीन से बिहार खेल जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के दो लाल ने किया राज और देश का नाम रोशन। चीन के झेंगझोऊ में चल रहे 6 जून से 10 जून तक मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में भारतीय मॉडर्न पेंटाथलान फेडरेशन को अंडर 21 जूनियर लड़कों के आयु वर्ग में टीम इवेंट में रजत पदक प्राप्त हुआ। इस आयु वर्ग में बिहार मॉडर्न पेंटाथलान के आदित्य आनंद शामिल हैं तथा अंडर-19 एज बिहार मॉडर्न पेंटाथलान से प्रिंस कुमार ने मिक्स रिले में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह हमारे राज्य और देश के लिए गर्व की बात है। आधुनिक पेंटाथॉन खेल में बिहार के बच्चों की रुचि बढ़ रही है। बिहार मॉडल पेंटाथलान एसोसिएशन के आदित्य आनंद रजत मेडल प्राप्त किया और बिहार बेगूसराय के प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसकी जानकारी बिहार पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार ने दिया

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने दोनो खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की साथ ही साथ श्री राजू ने कहा की बिहार के युवाओं में पेंटाथलान खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है जो काफी बढ़िया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights