Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व आरबीएनवाईएसी विजयी

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व आरबीएनवाईएसी विजयी

कुमार रजनीश और विकास कृष्णा बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

अधिकारी इलेवन और आरबीएनवाईएसी विजयी
पटना, 28 फरवरी। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में अधिकारी इलेवन और आरबीएनवाईएसी ने शानदार और एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया।

अधिकारी इलेवन ने अदालतगंज सीसी को 191 रन से हराया, जबकि आरबीएनवाईएसी ने एलायंस सीसी को 166 रन से पराजित कर लीग में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी पर खेले गए मैच में अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अदालतगंज सीसी को 191 रन के बड़े अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।

अधिकारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुमार रजनीश ने 70 गेंदों पर 113 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अमन अविनाश ने 48 गेंदों पर 82 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि सिकंदर फहाद ने 69 रन की जुझारू पारी खेली।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज सीसी की टीम अधिकारी इलेवन की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 29.4 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान सिकंदर फहाद ने 72 गेंदों पर 69 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला।

गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 4.4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कुमार रजनीश ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। विजेता टीम के कुमार रजनीश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

अधिकारी इलेवन : 345/7 (30 ओवर), कुमार रजनीश कुमार 113, अमन अविनाश 82, संतोष केशरी 30, प्रिंस सिंह 24, सचिन कुमार 17, पुलक 20,अतिरिक्त 51, रवि कांत 2/46, विश्वास आर्य 1/16, राजेश यादव 1/62, विवेक 1/54, लक्की राज 1/37, शुभम सिंह 1/28

अदालतगंज सीसी : 154/7 (29.4 ओवर), सिकंदर फहाद 69, नवीन कुमार 26, शुभम सिंह 23,
सचिन कुमार 3/31, कुमार रजनीश 2/13, मुकेश युवी 1/20

आरबीएनवाईएस बनाम एलायंस सीसी

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने एलायंस सीसी को 166 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएनवाईएसी की टीम ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 283 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की जीत के नायक रहे विकाश कृष्णा, जिन्होंने 105 गेंदों पर 177 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 22 चौके और 10 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 34 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि रौनित ने 28 रन और मनमोहन ने नाबाद 23 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। मध्यक्रम ने साझेदारियाँ बनाकर रनगति को बनाए रखा।

एलायंस सीसी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज और मनीष मणि ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कृष्णा गौरव ने भी दो सफलताएँ हासिल कीं, लेकिन वे रनगति पर नियंत्रण नहीं रख सके।

283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और दबाव से उबर नहीं सकी। पूरी टीम 30.4 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।
कप्तान अमन राज ने 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। अगास्त्य (15 रन) और मनु कुमार सिंह (नाबाद 12 रन) ही दोहरे अंक तक पहुँच सके।

आरबीएनवाईएसी की ओर से एमडी शाहबाज अनवर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उत्कर्ष धीरज कुमार ने 5 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मनमोहन ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के विकास कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

आरबीएनवाईएसी : 283/6 (35 ओवर), विकास कृष्णा 177, इंद्रजीत कुमार 34, रौनित 28, मनमोहन नाबाद 23, अमन राज 2/46, मनीष मणि 2/52, कृष्णा गौरव 2/47,
एलायंस सीसी : 117 ऑल आउट (30.4 ओवर), अमन राज 47, अगास्त्य 15, मनु कुमार सिंह नाबाद 12, मोहम्मद ताज हसन 11, मोहम्मद शाहबाज अनवर 4/30, उत्कर्ष कुमार 2/10, मनमोहन 2/32, अभिषेक कुमार 1/14, शाश्वत जीत राज 1/17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights