Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर जिला अभ्यास क्रिकेट मैच में आदर्श की नाबाद अर्धशतकीय पारी

भोजपुर जिला अभ्यास क्रिकेट मैच में आदर्श की नाबाद अर्धशतकीय पारी

by Khel Dhaba
0 comment

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता जोकि कैमूर में आयोजित है उसकी तैयारी के लिए आज भोजपुर जिला क्रिकेट संघ ने अपना दूसरा ट्रायल मैच जो 50-50 ओवर का कराया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम “ए” जिसके कप्तान वरुण राज जिन्होंने हाल ही में बिहार क्रिकेट द्वारा चयनित रणजी टीम के भी सदस्य रहे थे, उनकी टीम ने 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 222 रनों का लक्ष्य अपने साथी टीम “बी” जिसके कप्तान समरेश के टीम के समक्ष रखा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg


जिसमें मुख्य स्कोरर आदर्श ने नाबाद 50, शुभम ने 46 रनों का योगदान दिया। परमजीत जो अंडर-25 स्टेट टीम के सदस्य रहे, उन्होंने 15 रन देकर दो सफलता अर्जित की।

बीसीए अंतर जिला क्रिकेट में सारण पर पटना की ‘किंग्स साइज’ जीत

जवाब में समरेश की टीम ने सभी विकेट खोकर केवल 141 रन ही बना पाई। इसमें सर्वाधिक 30 रनों का योगदान अंडर 25 स्टेट खेले हुए हृदयानंद सिंह ने दिया।

इस मैच में निर्णायक की भूमिका बिहार क्रिकेट संघ पैनल के अंपायर विनीत कुमार राय जो कि भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव भी हैं उन्होंने और उनके सहायक अंपायर के रूप में सूरज श्रीवास्तव ने निभाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

स्कोरर की भूमिका में बीसीए पैनल के स्कोरर रत्नेश रंजन ने निभाई। आज के मैच में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, भोजपुर जिला क्रिकेट के पूर्व सचिव मनोज कुमार, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सीनियर खिलाड़ी हरिद्वार सिंह के साथ-साथ और भी कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

मैच के शुरुआत में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मनोज कुमार ने अपने जिला संघ से चयनित सभी स्टेट खेले हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और बाकी सारे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ताकि वह भविष्य में अच्छा खेलकर स्टेट टीम को रिप्रेजेंट करें और अपने जिला का नाम रौशन करें।

तीसरा और अंतिम ट्रायल मैच जोकि कल यानी दिनांक 19.02.2023 को आरा के महाराजा कॉलेज प्रांगण में खेला जाएगा। आप सभी खेल प्रेमियों से भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की तरफ से नम्र निवेदन है की हजारों की संख्या में आए और अपने साथी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights