Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में अदालतगंज सीसी विजयी

Patna District Senior Division Cricket League में अदालतगंज सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 अप्रैल। अजीत कुमार (80 रन) की शानदार बैटिंग और मुकेश (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर अदालतगंज सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बाटा सीसी को 146 रन के भारी अंतर से पराजित किया।


संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस अदालतगंज सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुह 35 ओवर में नौ विकेट पर 251 रन बनाये। अजीत कुमार ने 52 गेंद में 5 चौका व 7 छक्का की मदद से 80, आदर्श राज ने 39, इवाद अहमद ने 30 रन बनाये।

बाटा सीसी की ओर से मोहम्मद शहजाद और आयुष राज ने 3-3 विकेट चटकाये।

जवाब में बाटा सीसी की टीम 23.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई। मो नेयाज ने 22,बलजीत सिंह बिहारी ने 17, सागर ने 25, आयुष प्रकाश सिंह ने 13 रन बनाये।

अदालतगंज सीसी की ओर से मुकेश ने 13 रन देकर 4, भास्कर आनंद ने 2, मोहम्मद रफी ने दो विकेट चटकाये। विजेता टीम के अजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर


अदालतगंज सीसी : 35 ओवर में नौ विकेट पर 251 रन, मोहम्मद रेहान रफी 29, अजीत कुमार 80, मो शफी आलम 15,आदर्श राज 39, अतिरिक्त 32,मोहम्मद राशिद 1/38, आयुष प्रकाश सिंह 1/54, मोहम्मद फरहान 1/15, मोहम्मद शहजाद 3/42, आयुष राज 3/44

बाटा सीसी : 23.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट, मोहम्मद नेयाज 22, बलजीत सिंह बिहारी 17, आयुष प्रकाश सिंह 13, अतिरिक्त 17, इवाद अहमद 1/21, मोहम्मद रफी 2/9, मोहम्मद रेहान रफी 1/31, भास्कर आनंद 2/21, मुकेश 4/13

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights