अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का छठा मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड और आयुष इलेवन के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया जिसमें एसीए रेड नौ विकेट से इस मैच को जीत लिया।
निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस आयुष इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आयुष के बल्लेबाजों ने 28 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 105 रन बनाए। आयुष के बल्लेबाज सागर ने 21 रन, निशांत ने 18 रन, संतोष ने 10 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। एसीए रेड के गेंदबाज आदर्श सिन्हा ने 4 विकेट, शैल्य आदित्या ने 2 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी खेलने उतरी एसीए रेड के बल्लेबाजों शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 20 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बनाकर इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया। एसीए के बल्लेबाज आदर्श सिन्हा ने नाबाद 43 रन, कृष कुमार ने नाबाद 31 रन, गौरव कुमार 11 रन बनाए। आयुष के गेंदबाज अमन ने 1 विकेट लिए।
मैच के अंपायर गौवर कुमार और मनीष कुमार मन्नू थे स्कोरिंग का कार्य ज़ैद ने किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, अशोक मिश्रा, अमित सेनगुप्ता, सत्येंद्र शरण, गोपेश सिन्हा, तनवीर आलम, गोपाल झा, जय प्रकाश गुप्ता, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
- तलवारबाजी : बिहार के 6 खिलाड़ियों का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सेलेक्शन

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : अमर सीसी की 9 रन से रोमांचक जीत

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में मगध वारियर्स और सीवान टाइटंस का दबदबा

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : शाहाबाद जोन में कैमूर की दूसरी जीत

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अरवल के शांतनु का शतक

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में मुंगेर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की लगातार दूसरी जीत
