Saturday, March 14, 2026
Home Slider डीएमएस कप क्रिकेट में डीएमएस ब्लास्टर्स के जीत में चमके अभिषेक

डीएमएस कप क्रिकेट में डीएमएस ब्लास्टर्स के जीत में चमके अभिषेक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे डीएमएस कप अंडर-17 स्कूल व क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में डीएमएस ब्लास्टर्स, जॉनीपुर ने बीआईओसी को 49 रन से पराजित किया। विजेता टीम के अभिषेक साह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।

बीआईओसी ने टॉस जीता और डीएमएस ब्लास्टर्स को बैटिंग का न्योता दिया। डीएमएस ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया। डीएमएस ब्लास्टर्स की ओर से नितीन ने 15,विकेटकीपर कुमार ने 53 गेंदों में दस चौकों व 3 छक्कों की मदद से 79, प्रशांत कुमार ने 17, अभिषेक साह ने 21 गेंदों में चार चौकों व चार छक्कों की मदद से 46, सचिन कुमार ने नाबाद 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 39 रन बने।

बीआईओसी की ओर से मोहित राज ने 49 रन देकर चार, राहुल राज ने 46 रन देकर 1, आयुष पटेल ने 39 रन देकर 1,महेश ने 29 रन देकर 1, अमन राज ने 41 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बीआईओसी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 67 रन अतिरिक्त के सहारे बने। आदित्य ने 37 गेंदों में 8 चौका व 4 छक्का की मदद से 62, आयुष पटेल ने 14, मोहित राज ने 11,महेश ने 15, एच शेखर ने नाबाद 12 रन बनाये।

डीएमएस ब्लास्टर्स की ओर से मो अली ने 33 रन देकर 2, अभिषेक साह ने 21 रन देकर 2 और दीपक राज ने 3 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights