Thursday, March 19, 2026
Home Slider जानबूझकर खांसने पर फुटबॉल खिलाड़ी को दिखाया जा सकता है लाल कार्ड

जानबूझकर खांसने पर फुटबॉल खिलाड़ी को दिखाया जा सकता है लाल कार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

ज्यूरिख। फुटबॉल खिलाड़ी अगर किसी अन्य खिलाड़ी या मैच अधिकारी करीब जाकर जानबूझकर खांसता है जो उसे लाल कार्ड दिखाया जा सकता है।
फुटबॉल के नियम बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद अपने दिशानिर्देशों को अपडेट करते हुए यह जानकारी दी।

रेफरी हालांकि तभी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखा सकता है जब वह सुनिश्चित हो कि जानबूझकर खांसा गया है। इस दौरान पीला कार्ड दिखाने का विकल्प भी रहेगा।
इस नियम को ‘आक्रामक, अपमानजनक या अभद्र भाषा और इशारे के इस्तेमाल’ के अंतर्गत जगह दी गई है। आईएफएबी ने कहा, ‘‘बाकी सभी अपराधों की तरह रैफरी को फैसला करना होगा कि अपराध की असल प्रकृति क्या है।’’

उन्होंने कहा, ‘अगर यह दुर्घटनावश है तो रेफरी कोई कार्रवाई नहीं करेगा और ना ही तब जब खिलाड़ियों से काफी अधिक दूरी पर खांसा जाएगा।’’ बोर्ड ने कहा, ‘‘हालांकि जब यह इतना करीब होगा कि अपराध लगे तो रैफरी कार्रवाई कर सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights