जालंधर। जालंधर के नकोदर में चल रही राष्ट्रीय सीनियर बेसबॉल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में बिहार ने शुरुआती मैच में असम को 4-5 से हराया। बिहार की ओर बैभव कुमार, नितीश कुमार और बंटी ने 1-1 रन तथा प्रियांशु, लव ने भी 1 रन का अतिरिक्त योगदान किया। बिहार का अगला मैच मध्यप्रदेश से है और उम्मीद है इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार टीम जीत हासिल करेगी। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दी।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।