Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रथम बिरला जोनल स्पोट्र्स मीट (ईस्ट) का शानदार संपन्न

प्रथम बिरला जोनल स्पोट्र्स मीट (ईस्ट) का शानदार संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment
First Birla Zonal Sports Meet (East)

पटना। ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर में प्रथम बिरला जोनल स्पोट्र्स मीट (ईस्ट) का आयोजन रविवार को किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में ओपन माइंड्स बिरला स्कूल की सभी शाखाओं (दानापुर, खगौल, नौबतपुर, राजीवनगर, अलीनगर, बोरिंग रोड, गायघाट, गोला रोड, जगनपुरा, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र,आरपीएस मोड़, समस्तीपुर, भागलपुर एवं मुंगेर) के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिरला स्कूल के जोनल हेड विजय आनंद और ओपन माइंड्स, दानापुर के डायरेक्टर अमन कुमार उपस्थित थे। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न एथलेटिक्स, जूडो, जिम्नास्टिक, योगा समेत नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को जोनल हेड विजय आनंद, विद्यालय के डायरेक्टर अमन कुमार, प्राचार्या शोविका यादव ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इन सबों ने पदक विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके मंगल व उज्ज्वल भविष्य कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights