Monday, February 16, 2026
Home Slider विंडीज के खिलाफ टी20 मैच में भारत की जीत में चमकीं स्मृति और हरमनप्रीत

विंडीज के खिलाफ टी20 मैच में भारत की जीत में चमकीं स्मृति और हरमनप्रीत

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (नाबाद74 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 52 रन) के शानदार अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन की बदौलत भारत ने महिला टी20 त्रिकोणीय शृंखला में वेस्टइंडीज को 56 रन से मात दे दी।

बफेलो पार्क पर सोमवार को खेले गये मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में विंडीज 111 रन ही बना सका। स्मृति और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिये 115 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्मृति ने 51 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के के साथ 74 रन बनाये, जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने उनका साथ देते हुए 35 गेंदों पर आठ चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 18 रन और हरलीन देओल ने 12 रन का योगदान दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज ने राशदा विलियम्स और ब्रिटनी कूपर्स के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों को मात्र 20 रन के स्कोर पर गंवा दिया। शाकिबा गजनबी का विकेट गिरने के बाद शेमैन कैम्पबेल और कप्तान हेली मैथ्यूज़ ने हालांकि विंडीज पारी को संभाला। कैम्पबेल ने 57 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 47 रन बनाये, जबकि मैथ्यूज़ ने 29 गेंदों पर 34 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 71 रन की साझेदारी हुई लेकिन रन गति कम होने की वजह से विंडीज भारत पर दबाव नहीं बना सका।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

भारतीय गेंदबाजों ने दीप्ति शर्मा (29/2) की अगुवाई में किफायती प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज को कभी भी मैच में आगे नहीं आने दिया। राजेश्वरी गायकवाड ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि राधा यादव ने चार ओवर में महज 10 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अक्टूबर 2021 के बाद भारत के लिये पहला टी20 मैच खेल रहीं शिखा पांडे ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन दिये, हालांकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights