Monday, March 2, 2026
Home Uncategorized प्रथम अंबेडकर रमई राम स्मृति Under-17 Inter School Cricket Tournament 17 जनवरी से

प्रथम अंबेडकर रमई राम स्मृति Under-17 Inter School Cricket Tournament 17 जनवरी से

by Khel Dhaba
0 comment
Under-17 Inter School Cricket Tournament

पटना। मुंफट पोटैटो चिप्स, (आम्रपाली फूड्स लिमिटेड) द्वारा प्रायोजित एवं शांति स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम आंबेडकर रमई राम स्मृति अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 17 जनवरी से गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में किया जायेगा।

मुख्य आयोजन सचिव डॉ रत्नेश कुमार आनंद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंबेडकर सेना) की देखरेख में होने वाले इस टूर्नामेंट के आयोजक दिलशाद अहमद ने बताया कि लीग कम नॉक आउट आधार पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमों को ही इंट्री दी जाएगी।

लीग राउंड के सारे मैच 25-25 ओवर के एवं फाइनल मैच 40 ओवर खेले जाएंगे। विजेता एवं उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ ढेरों अन्य पुरस्कार भी दिया जाएगा। पर्शियल एंट्री सिस्टम के तहत इस टूर्नामेंट की इंट्री फीस मात्र ₹2500/- है l अधिक जानकारी के लिए 9473335347 से संपर्क कर टीमों का पुष्टिकरण ले सकते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights