Sunday, May 24, 2026
Home बिहारफुटबॉल रामेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल का शानदार आगाज

रामेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को तीनदिवसीय रामेश्वर सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पहले मैच में सिविल आडिट ने गया इलेवन को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से आरिफ ने गोल किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना के पूर्व मेयर श्याम बाबू राय, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप, पूर्व फुटबॉलर दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह, गोपाल जी सहाय, मनोहर राय, प्रेम वल्लभ सहाय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस मौके पर सबों ने स्व. रामेश्वर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर और दो मिनट का मौन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अतिथियों का स्वागत मोमेंटो और बुके देकर वीरेंद्र बहादुर सिंह, रवि कुमार सिंह, वेद निधि, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, कोच मनोज कुमार सिंह, महेश दूबे, पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव श्याम बाबू यादव उर्फ मल्लू यादव, पूर्व फुटबॉलर विजेंद्र सिंह ने किया।

इस मौके पर बिहार फुटबॉल टीम के कोच संतोष कुमार, एचओआर बिहार सत्येंद्र कुमार, पटना फुटबॉल संघ के गोपीनाथ दत्ता, कोच नंद किशोर प्रसाद समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मंच संचालन फुटबॉलर कालिका सिंह ने किया।

कल का मैच
राज मिल्क बनाम पटना वारियर्स

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights