Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर परसा बाजार और बेगूसराय में

बिहार टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर परसा बाजार और बेगूसराय में

by Khel Dhaba
0 comment
Santosh Trophy

पटना। राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी के लिए बिहार फुटबॉल का चयन एवं प्रशिक्षण शिविर 6 नवंबर 2022 से परसा बाजार सारण में एवं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल के लिए बिहार महिला टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर 12 नवंबर से बेगूसराय में आयोजित होगा।

उपयुक्त बातों की जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी।

उन्होंने बताया कि सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जो कि संतोष ट्रॉफी के नाम से खेली जाती है इसका बिहार टीम गठित करने हेतु चयन सह प्रशिक्षण शिविर 6 नवंबर से पीएन कॉलेज परसा बाजार सारण में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण शिविर हेतु श्री साकेत कुमार एवं श्री संतोष कुमार को पीएन कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड परसा सारण में अपना आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र जिला का एनओसी चार रंगीन फोटो के साथ खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे एवं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता प्रतियोगिता हेतु बिहार टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर बेगूसराय में 12 नवंबर से आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights