Home अंतरराष्ट्रीय SAvENG 1st Test Match : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पारी और 12 रन से हराया

SAvENG 1st Test Match : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पारी और 12 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

दक्षिण अफ्रीका ने कगिसो रबाडा (सात विकेट) और आनरिक नॉर्खेया (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को पारी और 12 रन से मात दी।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 161 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड को मात्र 149 रन पर ऑलआउट कर दिया, और तीसरे दिन ही मैच में विजय हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में इंग्लैंड के 165 रन के जवाब में 326 रन बनाये। प्रोटियाज़ ने मैच के तीसरे दिन अपनी पारी को 289/7 से आगे बढ़ाते हुए अंतिम तीन विकेट के लिये 37 रन जोड़े। जैनसेन अपने पहले टेस्ट अर्द्धशतक से चूक गये और 79 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। आनरिक नॉर्खेया ने नाबाद 28 रन की पारी खेली, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और मैथ्यू पॉट्स ने अंतिम तीन विकेट लेकर प्रोटियाज़ की पारी को 326 रन पर समाप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights